फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डबुआ-पाली रोड पर मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां गलत दिशा में आकर तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय घायल युवक के ऊपर से निकाल दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थार गाड़ी पर सरपंच लिखा हुआ था। जानकारी के अनुसार, भांखरी गांव निवासी अनिल शर्मा सरूरपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित एक पानी के प्लांट में काम करते हैं। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे वह बाइक से डबुआ-पाली रोड से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में तेज गति से आ रही एक थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।सीसीटीवी फुटेज वायरलटक्कर लगते ही वह सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.