नई दिल्ली, मार्च 31 -- चेन्नई सुपर किंग्स सोमवार 30 मार्च को आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में खेलने उतरी। इस टीम की प्लेइंग इलेवन में पहली बार ऐसा था कि एमएस धोनी और सुरेश रैना में से कोई एक भी खिलाड़ी मौजूद नहीं था। सुरेश रैना तो रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि धोनी चोट से गुजर रहे हैं। उधर, चेन्नई को पहले ही मैच में करारी हार मिली, क्योंकि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजों को ही हार का गुनहगार बताया है। रुतुराज गायकवाड़ ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "(फ्रस्ट्रेटेड?) सच कहूं तो ज्यादा नहीं। मुझे लगा कि शुरू में कंडीशन सच में बहुत मुश्किल थीं, खासकर जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर का सामना करते समय। उन्होंने शानदार लेंथ पर बॉलिंग की और उसके बाद भी, एक मीडियम-पेसर को खेलने के लिए यह थोड़ा मुश्किल था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.