नई दिल्ली, अगस्त 28 -- गर्मियों में ठंडी कॉफी का नाम सुनते ही मन खुश हो जाता है। लेकिन हर बार बाजार जैसी गाढ़ी और झागदार कॉफी बनाने के लिए दूध या मलाई घर में हो, यह जरूरी नहीं। अगर आप भी बिना ज्यादा झंझट के कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह कॉफी रेसिपी आपके काम आ सकती है। इसकी खास बात इसका स्वाद और गाढ़ापन है, जो बिना दूध और मलाई के भी कॉफी को एकदम अलग बना देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और गर्मी के दिनों में यह एकदम ठंडी-ठंडी और ताजगी भरी लगती है। अगर आप रोज की कॉफी में थोड़ा बदलाव चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें।दूध और मलाई के बिना ऐसे बनाएं बादाम वाली कॉफी सामग्री: 10 से 12 भीगे हुए बादाम, 1 छोटा चम्मच कॉफी, 1 छोटा चम्मच शहद या स्वाद के अनुसार, 1 कप ठंडा पानी, कुछ बर्फ के टुकड...