लखीमपुरखीरी, मई 4 -- पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बारात बिना दुल्हन के ही लौट आई है। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवक की बारात हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक मैरिज लॉन गई थी। जहां जनातियों ने दूल्हे सहित बारातियों का दिल खोलकर स्वागत-सत्कार किया। बताया जाता है कि नाश्ता ,खाना आदि के साथ ही द्वारचार की रस्म भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गई। आगे की रस्में संपन्न होने से पूर्व ही समारोह में उस समय नया मोड़ आ गया जब वधू पक्ष ने दूल्हे पर अन्य महिला से अवैध संबंध होने के चलते शादी करने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात, बैरंग लौटी बारात शादी से इंकार की बात से दूल्हे सहित बारातियों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि दूल्हे के साथ ही बारात में पहुंची एक महिला की वजह से सारा माहौल बिगड़ ग...