नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को 'आपकी पूंजी, आपका अधिकार' कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ शामिल हुईं। राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का लक्ष्य नागरिकों को भरोसा दिलाना है कि बैंक, म्यूचुअल फंड, बीमा, शेयर और डिविडेंड से जुड़ी उनकी अनक्लेम्ड राशि (बिना दावे वाली राशि) सुरक्षित है और उसे केवल वास्तविक हकदारों को ही लौटाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली के सभी जिलों में शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हर शिविर में विशेष हेल्पडेस्क तैयार किए गए हैं, जहां प्रशिक्षित अधिकारी डिजिटल माध्यम से लोगों को उनकी अनक्लेम्ड पूंजी की स्थिति समझाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल मध्यवर्ग और गरीब परिवारों के लिए राहत लेकर आई है। वर्षों से बिना दावे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.