बाराबंकी, मई 10 -- बाराबंकी। शादी के तीन साल में ही ससुरालीजनों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट की और दुधमुंही बच्ची के साथ घर से भगा दिया। आरोप है कि बिना दहेज वापस ससुराल आने पर हत्या की धमकी दी गई है। पीड़िता के पिता ने जहांगीराबाद थाने में दामाद समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। जहांगीराबाद थाना के चिलहटा गांव निवासी राम महेश बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री निशा यादव की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व लखनऊ जनपद के थाना गुडम्बा क्षेत्र स्थित भुलभुलपुर गांव निवासी सुधांशु यादव पुत्र जगदीश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति सुधांशु यादव, ससुर जगदीश, सास जगदेवी और देवर सचिन कार की मांग को लेकर निशा को प्रताड़ित करने लगे।दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी। इसी बीच निशा ने एक पु...