संभल, जनवरी 25 -- सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने शनिवार को सिरसी के मोहल्ला शर्की स्थित एसएम एंटरप्राइजेज जींस वाशिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट का संचालन बंद मिला, लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में जींस रखी हुई पाई गईं। साथ ही वॉशिंग से संबंधित मशीनें और अन्य उपकरण भी मौजूद थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि यहां जींस वॉशिंग का कार्य किया जाता है। निरीक्षण के दौरान प्लांट के स्वामी रफी उल हसन, निवासी मोहल्ला शर्की सिरसी, मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों द्वारा उनसे प्लांट संचालन से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाशिंग प्लांट में लगे जनरेटर को सील कर दिया। इसके साथ ही प्लांट की थ्री फेस विद्युत लाइन के दो फेस कटवा दिए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.