संभल, अप्रैल 21 -- अब किसी भी बच्चे की पढ़ाई दस्तावेजों के अभाव में नहीं रुकेगी। परिषदीय विद्यालयों में आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज न होने पर भी बच्चों का दाखिला किया जाएगा। शिक्षा के अधिकार को सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी। इसके अलावा जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में हर बच्चे को स्कूल में जोड़ने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। जिले के 1289 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नई पहल के तहत, आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज के अभाव में भी किसी भी बच्चे का दाखिला नहीं रोका जाएगा। विभाग का मानना है कि शिक्षा का अधिकार हर जरूरतमंद बच्चे तक पहुंचे। इस व्यवस्था के तहत बच्चों से संबंधित जानकारी उनके अभिभावकों से प्राप्त कर दर्ज की जाएगी और उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.