अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़। आगरा रोड स्थित झम्मन लाल धर्मशाला में पतंजलि की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। प्रयागराज से आए डॉ. एपी सिंह चंद्रवंशी ने एक्यूप्रेशर के माध्यम से वहां उपस्थित मीडियाकर्मियों का उपचार किया। डॉ. एपी सिंह ने कहा कि हमारे शरीर में ही बीमारियों का इलाज है। मगर, हम बीमारियों की जड़ तक नहीं पहुंच पाते हैं। पेट दर्द, शरीर में जकड़न, शुगर, ब्लड प्रेशर, गर्दन में अकड़न, अनिद्रा आदि समस्याओं का इलाज हथेलियों और पांव में है। शुगर होने पर प्रतिदिन पांव में एड़ी के नीचे कड़वे तेल की मालिश लाभ देती है। उन्होंने एक्यूप्रेशर के माध्यम से भी इलाज के कई उपाय बताए। कुछ लोगों का उपचार भी किया। आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर 16 अप्रैल तक सुबह छह से सात बजे तक रहेगा। इस अवसर पर शिक्षक डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.