फतेहपुर, जुलाई 1 -- फतेहपुर। बदलती जीवनशैली, तनाव और लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत के कारण जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल, साइटिका, माइग्रेन और कमर दर्द जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में दोआबा में एक्यूप्रेशर थेरेपी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। शहर के एक्यूप्रेशर एवं फिजियोथैरेपी केंद्रों पर रोज का रोज बड़ी संख्या में मरीज बिना दवा के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ की मानें तो एक्यूप्रेशर में शरीर के निर्धारित प्रेशर प्वाइंट्स पर दबाव देकर रक्त संचार और तंत्रिका तंत्र को सक्रिय किया जाता है। इससे शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। हालांकि यह भी सलाह दी जाती है कि गंभीर बीमारियों में विशेषज्ञ डाक्टर की जांच और उपचार के साथ ही इस प्रकार की थेरेपी अपनानी चाहिए।

इन बीमारियों के मरीज सबसे अधिक पहुं...