बिना तैयारी लागू हुई ऑनलाइन ओपीडी पर्ची व्यवस्था, मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार
औरैया, जून 30 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में ऑनलाइन ओपीडी पर्ची व्यवस्था का शुभारंभ पहले ही दिन मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन गया। बिना पर्याप्त तैयारी, प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लागू की गई व्यवस्था के चलते मंगलवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए आधे घंटे से अधिक समय तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। अधिकांश मरीजों को यह जानकारी ही नहीं थी कि अब ओपीडी पर्ची ऑनलाइन माध्यम से बनाई जा रही है। परिणामस्वरूप पुराने पर्ची काउंटर पर लंबी लाइन लग गई और अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहा। सुबह अस्पताल खुलते ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए मरीज पर्ची बनवाने के लिए काउंटर पर पहुंच गए। काफी देर तक किसी कर्मचारी ने उन्हें नई व्यवस्था की जानकारी नहीं दी। बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज से आए मरीज तेज धूप मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.