बिना तैयारी के नि:शुल्क नाव सेवा बनी यात्रियों के लिए फजीहत
भागलपुर, जून 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भले ही सोमवार से बरारी घाट व हाई लेवल घाट के बीच आम यात्रियों के लिए नाव सेवा नि:शुल्क कर दिया गया। लेकिन प्रशासन के स्तर से बिना निबंधन के निजी नाव के परिचालन का आदेश यात्रियों के लिए फजीहत का कारण बन गया। एक जून को दोपहर तक पिछले दिनों के मुकाबले आधे से भी कम नाव चलने से यात्रियों को परेशानी हुई। आम यात्रियों को कड़ी धूप व भीषण गर्मी में नदी पार करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। सरकारी आदेश के बाद बरारी व हाई लेवल के बीच चलने वाले करीब 70 से अधिक नाविकों में नाराजगी हो गई। नाव चालक भी एकजुट होकर इस निर्णय का विरोध करने लगे। वहीं कुछ नाव चालक रजिस्ट्रेशन पूरा कर यात्रियों की आवाजाही शुरू कर दी। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी बरारी घाट आकर नाविकों से वार्ता की। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.