शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली की टीम ने जिले में औचक निरीक्षण अभियान चलाकर बिना तिरपाल फ्लाई ऐश ढो रहे डंपरों पर कार्रवाई की। रोजा पावर प्लांट से निकल रहे कई डंपर खुले में राख ले जाते मिले, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। निरीक्षण में पाया गया कि बिना ढके डंपरों से उड़ती राख के कारण राहगीरों, दोपहिया चालकों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनी हुई थी। कार्रवाई के तहत पांच डंपरों को थाना रामचंद्र मिशन में निरुद्ध किया गया है। वाहन चालकों व स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पावर प्लांट प्रबंधन को भी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.