अयोध्या, अप्रैल 18 -- बीकापुर, संवाददाता। विकास खंड बीकापुर में ग्राम्य विकास विभाग के तहत सरकारी धन के भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस ) पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 में 32,207 रुपये का भुगतान आरव ट्रेडर्स को किया गया, जबकि प्रस्तुत बिल संख्या 281 पर न तो तिथि अंकित है और न ही वर्ष का उल्लेख है।शिकायत के अनुसार, यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त अभिलेखों से हुआ है, जिसमें संबंधित बिल में गंभीर त्रुटियां पाई गईं। डॉ. त्रिपाठी ने इसे वित्तीय अनियमितता बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्यशैली सरकार की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े करती है। मामले को...