लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- गोला शहर में पटरी एवं फल लगाने वाले दुकानदारों को एकतरफा नोटिस जारी किए जाने से दुकानदारों में बेचैनी बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें जो नोटिस दिए गए हैं, उनमें कोई स्पष्ट तिथि दर्ज नहीं है, जिससे यह तय नहीं हो पा रहा है कि वे कब तक अपनी दुकानें नहीं लगाएंगे। दुकानदारों के अनुसार नोटिस में अतिक्रमण हटाने की बात तो कही गई है, लेकिन समय-सीमा का उल्लेख न होने से उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। कई दुकानदार वर्षों से पटरी पर फल व छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे हैं। पटरी दुकानदारों का कहना है कि यदि प्रशासन अतिक्रमण हटवाना चाहता है तो उन्हें स्पष्ट तिथि, समयावधि और वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी जाए, ताकि वे अपने रोजगार की कोई दूसरी व्यवस्था कर सकें। बिना स्पष्ट निर्देश के नोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.