धनबाद, अगस्त 23 -- न मंच बना, न उद्घाटन कार्यक्रम, बिना तामझाम के धनबाद से शनिवार को धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया। ऊर्जा संबंधी संसद की स्थायी समिति की मदुरै में आयोजित बैठक में शामिल होने के कारण सांसद ढुलू महतो उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके। सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड और बाकी सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर और फूल माला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। शनिवार से गया, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर होकर धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई। वापसी में 25 अगस्त से यह साप्ताहिक ट्रेन कोयंबटूर से चलेगी। लंबा रूट होने के बावजूद ट्रेन में 100 प्रतिशित बुकिंग रही। अन्य तिथियों के लिए भी ट्रेन में तेजी से बुकिंग हो रही है। एलेप्पी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी ...