रुडकी, अप्रैल 3 -- रुड़की। एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी फर्जी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में न्याय की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में कलियर निवासी एक युवक ने मुस्लिम रीति-रिवाज से उसके साथ निकाह किया था। उसके पास निकाहनामा की रसीद भी मौजूद है। निकाह के बाद वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी और दोनों का एक बेटा भी हुआ। महिला का कहना है कि कुछ समय बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया। आरोप है कि पति के परिजनों ने किसी रिश्तेदारी में एक अन्य युवती से उसका फर्जी निकाह करवा दिया। बताया कि पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.