गोरखपुर, फरवरी 18 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जंगल कौड़ियां टोला कहरपुरवा निवासी धर्मावती देवी ने अपने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार उनकी शादी करीब 25 वर्ष पूर्व राममिलन चौहान से हुई थी और उनके एक पुत्र व एक पुत्री हैं। आरोप है कि पति ने बिना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए गोरखपुर की एक महिला से दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.