गोरखपुर, फरवरी 18 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद जंगल कौड़िया टोला कहरपुरवा निवासी धर्मावती देवी ने पति राममिलन चौहान पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार 25 वर्ष पूर्व हुई शादी से उनके एक पुत्र व एक पुत्री हैं। आरोप है कि पति ने गोरखपुर शहर की एक महिला से शादी कर उसे घर ले आया। विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...