गोरखपुर, जून 16 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बेदौली गांव की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बेदौली गांव निवासी रीना गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 28 जून 2020 को गांव के ही पप्पू गुप्ता के साथ हुआ था। विवाह के बाद वह ससुराल में रहकर पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहीं। आरोप है कि कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे。

दहेज की मांग और प्रताड़ना पीड़िता के अनुसार पति बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए मायके से मंगाने का दबाव बनाते थे। उनका कहना है कि विवाह के समय पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब चार लाख रुपये नकद, सोने के आभू...