रांची, अप्रैल 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। चिलदाग निवासी 20 वर्षीया आरती कुमारी ने अपने पति दीपक महतो पर बिना अनुमति और तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में आरती ने बताया कि उसकी शादी 18 मई 2025 को पहाड़ी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दीपक महतो के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दो-तीन महीने बाद से ही पति दीपक, ससुर मोहरनाथ महतो, सास चिंतामनी देवी और ननद गीता व संगीता देवी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। बाद में पति उसे बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के विकास कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में यह कहकर ले गया कि नया घर बनने पर वे वहां शिफ्ट हो जाएंगे। करीब एक साल साथ रहने के बाद 26 अप्रैल 2026 को पति ने बहन क...