भदोही, जुलाई 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सराय जगदीश निवासी रेशमा बानो ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। उनके निर्देश पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया। तहरीर में कहा कि उनका निकाह 21 सितंबर 2016 को सुरियावां थाना क्षेत्र के वैरीपरवा निवासी गुड्डू शाह के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद पति, सास एवं अन्य ससुरालीजन एक लाख रुपये नकद सहित अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाती रही। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व मारपीट के दौरान उसे बिजली का करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया, लेकिन शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद भी उत्पीड़न का सिलसिला जार...