रुद्रपुर, अगस्त 6 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी महिला को पत्नी बनाकर रखने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति उसे घर खर्च और बच्चों की पढ़ाई के लिए रुपये नहीं दे रहा है। फोन करने पर गाली-गलौज करता है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में शक्ति नगर गली नंबर दो, ट्रांजिट कैंप निवासी सुनीता ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले उसकी शादी सौरभ सिंह से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, जो पढ़ाई कर रहे हैं। उसका पति सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन करीब चार माह पहले नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि उसका पति इन दिनों प्रीति नाम की महिला के साथ शास्त्री नगर, मायावती फ्लोर, आगरा यूपी में रह रहा है। आरोप है कि पति न...