बिना तलाक की दूसरी शादी, छह लाख और जेवर हड़पे
गोंडा, मई 23 -- गोण्डा, संवाददाता । पति ने बिना तलाक दूसरी शादी कर छह लाख नकद व जेवर हड़प लिए और अब ससुरालियों को धमकी दे रहा है। पत्नी की शिकायत पर मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माद्योपुरम निवासी नीतू शर्मा ने पुलिस को बताया कि पहले पति की मौत के बाद अनूप कुमार ने दूसरी पत्नी के होते हुए उससे शादी की। आरोप है कि अनूप ने उससे छह लाख नकद व जेवर ले लिए। अब विशाल, पंकज, सुमन व राजकुमारी मिलकर उसे घर में नहीं रहने दे रहे। धमकी दी जा रही है कि अगर यहां रही तो तुम्हारे दुधमुंहे बच्चे और बेटी को जान से मारकर गायब कर देंगे। कहा कि खर्चा खुद उठाओ, हम दबंग हैं, कुछ नहीं कर पाओगी। जमीन बेटी अमृत के नाम होने पर उसे भी हड़पने का दबाव बना रहे हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.