गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार एकड़ भूमि को मुक्त कराया। अभियान प्रभारी विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व यह अभियान चिलुआताल थाना क्षेत्र में चला। सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह, अवर अभियंता प्रभात कुमार, धर्मेन्द्र गौड़, प्रवर्तन स्टाफ, जिला प्रशासन से नामित मजिस्ट्रेट और क्षेत्रीय पुलिस बल अभियान के दौरान मौजूद रहे। जंगल बेनीमाधव महेसरा मछली मंडी के निकट विनोद कुमार राणा के लगभग 3 एकड़ भूमि में की गई अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वहीं, चिउटहॉ में दया साहनी द्वारा करीब 01 एकड़ भूमि में की गई अवैध प्लाटिंग को भी बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया गया। राज बहादुर सिंह ने बताया कि कुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.