भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी निभा रही बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की लापरवाही सामने आई है। लोहापट्टी इलाके में सड़क और नाला निर्माण के लिए बिना तकनीकी स्वीकृति के ही टेंडर जारी कर दिया गया। अब अपनी गलती सुधारने के लिए विभाग को टेंडर की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी है। इस टेंडर की तकनीकी बिड 9 जनवरी को खोली जानी थी। लेकिन अंतिम समय तक तकनीकी स्वीकृति न मिलने के कारण अब इसे टालकर 14 जनवरी कर दिया गया है। यही स्थिति चंपानाला पुल के समीप बनने वाले छठ घाट की भी है। बुडको के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने स्वीकार किया कि टीएस न मिल पाने की वजह से तिथि बढ़ानी पड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.