हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- हल्द्वानी। बिना तकनीकी जांच के जल संस्थान से जल निगम को हस्तांतरित हुई योजना लोगों की परेशानी का कारण बन गई है। ऐसे ही एक ट्यूबवेल के खराब होने पर जल निगम की यांत्रिक शाखा ने ठीक करने से इंकार कर दिया है। विभागीय लापरवाही से लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं। हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत रामड़ी आन सिंह, पीपल पोखरा, गौलापार खेड़ा और कुंवरपुर खेड़ा ग्राम पंचायत में जल निगम ने नई लाइनें बिछाने का काम किया। इसके बाद इन क्षेत्रों में नए और पुराने ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदार भी निगम ही संभाल रहा है। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन योजना को मुंह चिढ़ा रहे खुली पाईप खास बात यह है कि इस क्षेत्र में लगे करीब 15 साल पुराने ट्यूवबेल भी जल संस्थान से जल निगम को हस्त...