लोहरदगा, मार्च 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहर के बड़ा तालाब क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य के दौरान कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि विद्युत कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली का खंभा बिना ढलाई किए ही खड़ा कर दिया गया है, जिससे भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण को लेकर लोहरदगा में दो कंपनी काम कर रही हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे ही काम होगा तो दोनों कंपनी जैसे-तैसे काम कर सरकार से पैसा निकाल कर रफूचक्कर हो जाएंगे, बाद में बिजली विभाग को परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बड़ा तालाब क्षेत्र में हर वर्ष प्रतिमा विसर्जन होता है और यहां मछली पालन भी किया जाता है। ऐसे में यहां लोगों की आवाजाही काफी रहती है। इस कारण बिना ...