कटिहार, अप्रैल 13 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 22 नें ढक्कन नहीं होने के कारण कई नाले खुले पड़े हैं l नाला खुला होने के कारण गन्दगी से तो लोगों को परेशानी होती ही है l दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है l इस वार्ड में एक नंबर कॉलोनी, गांधी नगर, शांति नगर , प्रोफेसर कॉलोनी आदि मोहल्ले आते हैं l पूर्व में बने नालों पर अब तक ढक्कन नहीं लगाया है l नाला खुला होने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या का सामना भी लोगों को करना पड़ता है l स्थानीय निवासी विनोद सिंह, राजेश सिंह, अनिल गुप्ता, कन्हैया विश्वास, गोपी चक्रवर्ती, कैलाश गुप्ता आदि ने कहा कि खुले नाले के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है l नाला पर ढक्कन लगाने को लेकर कई बार नगर निगम से मांग की गयी l अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है l नाला खुला रहने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.