हाथरस, जनवरी 29 -- जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बुधवार दोपहर को मुरसान ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही सुनिश्चित करें कि सभी बच्चे स्कूल ड्रेस पहनकर ही स्कूल आए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि कक्षा-6 में टेस्ट चल रहा है। छात्र का लेख सुदंर होने पर जिलाधिकारी ने छात्र को उपहार स्वरूप पैन भेंट किया। इस दौरान उन्होंने अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका तथा मिड-डे मील वितरण पंजिका का अवलोकन किया। कक्षा 6 के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तीन छात्रों ने ड्रेस नहीं पहन रखा है। जानकारी करने पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि 7 छात्रों के अभिवावकों के खाते ने पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया है क्योंकि उनके खाते में आधार लिंक नहीं ह...