बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे 16 टोटो धराए, 80 हजार रुपए जुर्माना
गिरडीह, मई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस संयुक्त प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग, मोटर वाहन निरीक्षक तथा संबंधित थाना पुलिस की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के संचालित 16 टोटो को पकड़ा गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत इन सभी वाहनों पर 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। डीटीओ ने कहा कि बिना लाइसेंस वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक चालक का प्रशिक्षित एवं लाइसेंसधारी होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग अभियान में 17 वाहन जब्त वाहन चेकिंग अभियान में 17 वाहन जब्त जांच के क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो पिकअप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.