उरई, मार्च 29 -- सिरसा कलार। शासन के निर्देशानुसार रविवार को सिरसा कलार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में धरातल पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। अस्पताल में पर्ची तो काटी गई, लेकिन दोपहर 2:30 बजे तक एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिसके कारण इलाज की उम्मीद में आए 53 मरीज बिना दवा और परामर्श के वापस लौटने को मजबूर हो गए। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसा कलार के गेट पर स्टाफ द्वारा मरीजों की एंट्री की गई और उन्हें पर्ची भी थमा दी गई। मरीजों को लगा कि आज उनकी बीमारियों का समाधान होगा, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी डॉक्टर सम्राट सिंह अस्पताल नहीं पहुंचे। बिना डॉक्टर के न तो मरीजों का परीक्षण हो सका और न ही उन्हें दवाएं मिल पाईं। जब मौके पर मौजूद स्टाफ से डॉक्टर की अनुपस्थिति के बारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.