कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कोडरमा थाना क्षेत्र के दुधीमाटी स्थित मेडिकल के संचालक पिंटू साव और उनकी पत्नी के खिलाफ बिना डॉक्टर के ऑपरेशन करने और महिला की गंभीर स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी चांदेडीह निवासी मुनिया कुमारी, पति पवन कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती थी, इसी दौरान रक्तस्राव शुरू होने पर वह अपने पति के साथ परिधि मेडिकल पहुंची। वहां मेडिकल संचालक पिंटू साव ने बच्चेदानी की धुलाई कराने की बात कही और यह भी बताया कि मेडिकल के पीछे उनकी दुकान में ऑपरेशन की व्यवस्था है, जहां डॉक्टर बुलाकर इलाज किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.