बिना डीप फ्रीजर के शवगृह में रखे अज्ञात शव में पड़े कीड़े
हमीरपुर, जून 25 -- राठ, संवाददाता। स्थानीय सीएचसी के शवगृह में शिनाख्त के लिए बिना डीप फ्रीजर के रखा गया अज्ञात शव सड़ गया। उसमें कीड़े पड़ गए। तेज दुर्गंध से स्वास्थ्य कर्मी बेहाल हो गए। गुरुवार की सुबह 72 घण्टे पूरे होने के बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। इस संवेदनशील मुद्दे पर बरती गई लापरवाही के बाद से अब जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ते हुए घूम रहे हैं। सोमवार सुबह कस्बे के डुमरियापुरा मोहल्ले में सड़क किनारे 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। युवक हॉफ शर्ट व जींस पहने था। पहचान के लिए पुलिस ने शव को सीएचसी के शवगृह में रखवा दिया है। सीएचसी में शव को सड़ने से बचाने के लिए डीप फ्रीजर की भी व्यवस्था नहीं की गई थी। शव को शवगृह के अंदर मेज के ऊपर रख दिया गया था। लगातार तापमान के 40 डिग्री के पार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.