नई दिल्ली, फरवरी 18 -- Gobhi Tawa Fry Recipe : अगर आप रोज-रोज वही पुरानी रेसिपी से बनने वाली आलू गोभी को खाकर बोर हो चुके हैं तो आज कुछ नया ट्राई करते हैं। पेश है क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई। गोभी की यह सब्जी बाहर से एकदम कुरकुरी और अंदर से मसालों के स्वाद से भरपूर है। खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा तेल लगता है और न ही घंटों की मेहनत। शाम की चाय हो या दाल-चावल के साथ किसी 'साइड डिश' की तलाश, क्रिस्पी गोभी तवा फ्राई एक बेहतरीन स्टार्टर या साइड डिश है। आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है गोभी तवा फ्राई की रेसिपी स्टेप-बाय-स्टेप। यह भी पढ़ें- एक कप चावल के आटे से बनाएं ढेरों पापड़, जानें साल भर तक स्टोर करने का तरीकाक्रिस्पी गोभी तवा फ्राई बनाने के लिए सामग्री - 1 मीडियम साइज फूलगोभी (छोटे टुकड़ों में कटी हुई) -3 बड़े चम्मच बेसन -2 बड...