बोकारो, मार्च 19 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो के रामनवमी अखाड़ा समितियों की संयुक्त बैठक बुधवार को सेक्टर 3 थाना मोड़ शिव मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग विजय अखाड़ा समिति के श्री संजय पांडे ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड की हेमंत सरकार द्वारा बिना डीजे रामनवमी जुलूस निकालने का तुगलकी फरमान सनातन के मनोबल को कुचलने का प्रयास है। यह राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे तुष्टिकरण नीति का ही नतीजा है। सरकार और प्रशासन को ऐसे हीं नियम नीति बनाना चाहिए जिसका पालन व्यावहारिक हो और लोग उसका पालन कर सकें। सरकार और प्रशासन के ऐसे नियम समाज के लिए अव्यावहारिक और हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण भी हैं बोकारो के सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों को इस नियम के विरोध में एक म...