आजमगढ़, अप्रैल 6 -- मुबारकपुर, हिन्दुस्तान सवाद। उप डाकपाल मुबारकपुर प्रदुम्न सिंह ने डाकमंडल मोहम्मदाबाद गोहना के अंतर्गत आने वाले डाकघरों की कार्य प्रणाली पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने ने विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है कि पिचरी शाखा कार्यालय एवं सठियांव उप डाकघर द्वारा बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण आर्टिकल जैसे एटीएम कार्ड, चेक बुक आदि बिना डिलीवरी का प्रयास किए ही वापस किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इन आर्टिकल पर किसी प्रकार का उचित रिमार्क भी अंकित नहीं किया जा रहा है। उप डाकपाल ने लिखा है कि इस लापरवाही के चलते बैंक कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। बैंकों का कहना है कि जिन डाक सामग्रियों का वितरण संभव है, उन्हें बिना प्रयास के लौटाना उपभोक्ताओं के हितों के साथ खिलवाड़ है। इससे आम जनता को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा ...