बलरामपुर, मार्च 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज करने वाले चार झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही दो निजी क्लीनिकों को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई 27 फरवरी को निरीक्षण के दौरान की गई, जबकि 28 फरवरी को संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार व आशुलिपिक अमित चौधरी की टीम ने ग्राम जुड़ीकुइयां में संचालित एक निजी क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच में वरुण गुप्त, मोहम्मद आरिफ व राजकुमार सिद्धार्थ बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री के एलोपैथिक पद्धति से मरीजों का उपचार करते पाए गए। इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.