सिद्धार्थ, मार्च 1 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने शिकायत के आधार पर शनिवार को हीर खास रोड आनंदनगर स्थित एक निजी क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर मौजूद व्यक्ति के पास न तो वैध चिकित्सकीय डिग्री मिली और न ही मेडिकल स्टोर संचालित करने का लाइसेंस। इसको लेकर टीम ने तत्काल क्लीनिक को बंद करा दिया। साथ ही कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा के अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में बीसीपीएम शिवशंकर वरुण और एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी की टीम ने हीर खास रोड आनंदनगर स्थित क्लीनिक की जांच की। वहां डॉक्टर गोविंद नामक व्यक्ति मरीजों को देखता पाया गया। टीम द्वारा जब उनसे चिकित्सकीय योग्यता और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई प्रमाण प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.