बिना डिग्री क्लीनिक चलाने और प्रतिबंधित दवाएं रखने पर कार्रवाई
फरीदाबाद, जून 23 -- फरीदाबाद अभिषेक शर्मा । मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने थाना सारण क्षेत्र की न्यू जनता कॉलोनी में बिना वैध डिग्री के क्लीनिक चलाने और प्रतिबंधित दवाएं रखने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां, 46 एमटीपी किट और अन्य प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को सूचना मिली थी कि न्यू जनता कॉलोनी स्थित मुस्कान क्लीनिक में पंकज गुप्ता नामक व्यक्ति बिना किसी वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा है और अंग्रेजी दवाएं दे रहा है। सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने सिविल सर्जन फरीदाबाद को अवगत कराया और डॉक्टरों की टीम गठित कर पुलिस के सहयोग से क्लीनिक पर अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति डॉक्टर की सीट पर बैठकर मरीजों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.