बिना डिग्री इलाज कर रहे बंगाली क्लीनिक के संचालक पर एफआईआर
अमरोहा, जून 11 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में अवैध रूप से दीपाली हेल्थ केयर उर्फ बंगाली क्लीनिक के संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। गौरतलब है कि जोया सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक व नोडल अधिकारी डॉ.मोहम्मद उवैश ने बीती चार जून को गांव पतेई खालसा में संचालित दीपाली हेल्थ केयर उर्फ बंगाली क्लीनिक पर छापा मारा था। निरीक्षण में वहां नितिन मजूमदार मरीजों का उपचार करता मिला था। टीम को क्लीनिक में स्टेथोस्कोप, बीपी मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, ड्रिप स्टैंड, सात बेड के रूप में उपयोग की जा रही चारपाईयां, इंजेक्शन, सिरप और ड्रेसिंग संबंधी उपकरण भी मिले थे। क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक को सील कर दिया गया था। नोडल अधिकारी ने संचालक को नोटिस जारी कर अस्पताल संचालन से संबंधित पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.