देहरादून, अप्रैल 5 -- देहरादून। दून कल्चरल लिटरेरी सोसाइटी की ओर से रविवार को राजपुर रोड स्थित होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक मनोज बड़थ्वाल ने लेखिका व फोटोग्राफर शिखा खन्ना की किताब द् सेल्फी ट्रैप पर उनसे संवाद किया। लेखिका ने आत्म चित्र को आत्म अभिव्यक्ति का माध्यम बताते हुए कहा कि बिना फिल्टर और बिना डर खुद को देखना इस जाल से निकले की पहली सीढ़ी है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। शिखा ने कहा कि हम खुद की तूलना एक तय खुबसूरती के पैमाने से करते हैं और यही सबसे बड़ा जाल एक सेल्फी ट्रैप है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया समस्या नहीं है। हम अक्सर अपनी असहजता और दबाव के कारण सोशल मीडिया को मान लेते हैं। जबकि असल समस्या वह है जो धीरे- धीरे हमारे भीतर बनती जाती है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.