कोडरमा, मार्च 7 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। डीसी के निर्देश पर नगर परिषद झुमरीतिलैया ने शनिवार को शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें कई दुकानों द्वारा बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय किए जाने का मामला सामने आया। नियमों के उल्लंघन पर नगर परिषद की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। संबंधित दुकानदारों को पूर्व में कई बार नोटिस देकर ट्रेड लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद लाइसेंस नहीं लिया गया। इसके बाद प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक शंभू कुमार रजक, अभिषेक कुमार मेहता, अजीत कुमार, सुदर्शन श्रीवास्तव, मुकेश राणा, भोला कुमार दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.