कोडरमा, दिसम्बर 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। डीसी के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने तिलैया बस्ती में बुधवार को ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कृष्णा केशरी किराना भंडार और माखन भोग फ्लावर मील का ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसके कारण दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। नगर प्रबंधक रणधीर कुमार वर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 की धारा 455 का उल्लंघन करने को लेकर की गई है। इन दुकानों के संचालक को नगर परिषद के द्वारा पूर्व में भी नोटिस दिया गया, जिसके बाद भी इन दुकानों के द्वारा ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया गया। नगर प्रशासक अंकित गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत व्यापार करने से पूर्व अपने व्यवसाय का ट्रेड लाइसेंस अवश्य लें और जिन लोगों का ट्रेड लाइसेंस का समय सीमा समाप्त हो चुका है, वे जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.