कटिहार, मई 4 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस के ही कई दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों का संचालन किया जा रहा है। जबकि छोटे-बड़े दुकान व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान के लिए ट्रेड लाइसेंस लिया जाना अनिवार्य है। निगम क्षेत्र की बात करें तो पांच हजार से अधिक छोटे-बड़े दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान है। अधिकांश दुकानों का संचालन बिना ट्रेड लाइसेंस के ही नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। नगर निगम ने बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम द्वारा समय-समय पर शिविर का आयोजन कर व्यापारियों को अपना ट्रेड लाइसेंस नवीकरण का अवसर दिया जाता है। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाने के लिए ट्रेड लाइसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.