रांची, मई 7 -- धनबाद/चासनाला/रांची, हिटी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी 12वीं साइंस के परिणाम में डीएवी प्लस टू उच्च स्कूल, पाथरडीह की छात्रा राशिदा नाज ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान (स्टेट टॉपर) प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। झरिया के जामाडोबा अंतर्गत रमजानपुर की रहने वाली राशिदा ने 489 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा धनबाद जिला गौरवान्वित है। 'हिन्दुस्तान' के साथ अपनी सफलता साझा करते हुए राशिदा ने बताया कि उन्होंने किसी भी विषय के लिए कोई ट्यूशन नहीं लिया। अपनी पढ़ाई के लिए स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन और ऑनलाइन वीडियो पर भरोसा किया। राशिदा अपनी सफलता का मुख्य श्रेय बड़ी बहन कनीज फातिमा को भी देती हैं। कनीज खुद बीएड की छात्रा हैं और उन्होंने ही घर पर राशिदा को कठिन विषयों की तैयारी करवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.