बिना टैग के गोवंश देख भड़के संयुक्त सचिव
मिर्जापुर, मई 15 -- हलिया/ड्रमंडगंज। संयुक्त निदेशक (प्रशासन) पशुपालन निदेशालय उत्तर प्रदेश डॉ. प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को महोगढ़ी और गलरा गांव स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक के निरीक्षण के दौरान दोनों गो आश्रय स्थल पर अधिकतर पशु बिना ईयर टैग लगे पाए गए, जिसपर संयुक्त निदेशक ने मौके पर मौजूद पशुचिकित्साधिकारी हलिया कमलेश कुमार और बरौंधा नीलम सिंह को गोवंशों की देखभाल में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कहा कि बिना ईयर टैग वाले गोवंशो को जल्द ईयर टैग कराने का निर्देश दिया। वहीं महोगढ़ी भूसा और पोषाहार पर्याप्त मात्रा में पाया गया,लेकिन हरे चारे का कोई प्रबंध नहीं था। गलरा गो आश्रय स्थल पहुंचे संयुक्त निदेशक को अधिकतर गोवंशीय पशु चिलचिलाती धूप में खड़े दिखाई देने पर पशुचिकित्साधिकारी हलिया कमलेश कुमार व ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.