लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- बिना फिटनेस व टैक्स जमा किए चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। टैक्स जमा न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि टैक्स जमा न करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चल रहा है। यह अभियान 17 मार्च तक चलाया जा रहा है। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि गुरुवार को लखीमपुर, गोला, अलीगंज, भीरा व मैलानी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गन्ना भरे वाहनों को भी चेक किया गया। टैक्स जमा न करने और बिना फिटनेस के मिले करीब 20 वाहनों का चालान व सीज किया गया। उन्होंने बताया कि बिना टैक्स भरे व फिटनेस के चोरी छिपे गन्ना भरे वाहन चल रहे हैं। इनके खिलाफ अभियान चलाकर सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। प्रवर्तन अधिकारी ने ब...