नई दिल्ली, जुलाई 27 -- क्या अच्छी सेहत का मतलब सिर्फ यह है कि आपकी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट सामान्य आए? बिल्कुल नहीं। कई बार हमारा शरीर बिना कुछ कहे ही रोज ऐसे संकेत देता है, जो बताते हैं कि अंदर से सब कुछ सही तरीके से काम कर रहा है। सुबह उठते ही भूख लगना, रात में आसानी से नींद आ जाना या फिर बिना थके तेज चल पाना जैसी बातें मामूली लग सकती हैं, लेकिन ये आपकी अच्छी सेहत की निशानी हो सकती हैं। डॉक्टर पंक्ति शाह के अनुसार, शरीर के ये छोटे-छोटे संकेत बताते हैं कि आपकी नींद, पाचन, खानपान, ऊर्जा और मानसिक संतुलन एक-दूसरे के साथ सही तालमेल में काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 8 आसान संकेत, जो आपकी सेहत का हाल बयां कर सकते हैं।1. आपको 15 से 20 मिनट के अंदर नींद आ जाती है अगर बिस्तर पर जाने के कुछ ही समय बाद आपको आराम से नींद आ जाती है, तो यह अच्छी बा...