झांसी, जुलाई 23 -- झांसी। बिना टिकिट यात्रा करने वालों में चेकिंग से हड़कंप मच गया। मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में चेकिंग अभियान ललितपुर-खजुराहो रेलखंड पर चलाया गया। ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए / गंदगी फ़ैलाने वाले कुल 76 यात्रियों से 80770 रूपए का रेल राजस्व वसूल किया गया। जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक सुरेन्द्र ग्वाला, प्रदीप कुमार श्रीवास, अभिषेक भटनागर, रोहित कुशवाहा तथा मनीष अग्रवाल द्वारा अहम् योगदान प्रदान किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...